फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गर्भवती समेत चार घायल

Mon, 02 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियां लेकर लालकुआं जा रहे विक्रम के बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में जाने से अगला एक्सल टूटकर अलग हो गया। पहिया निकलने से अनियंत्रित विक्रम की सामने से आ रहे कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गर्भवती उसके पति समेत चाल लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के करीब एक घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11 बजे के विक्रम यूए 04 डी 6168 सवारियां लेकर लालकुआं की ओर जा रहा था। बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर के पास विक्रम सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इससे उसका अगला एक्सल टूट गया और पहिया निकलकर अलग हो गया।

अनियंत्रित विक्रम की सामने से आ रहे कैंटर यूए 06 जी 5450 से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और कैंटर में रखे शीशे और प्लाईवुड जो कि रविंद्रा उद्योग हल्द्वानी के लिए ले जाए जा रहे थे, वे भी टूट गए।
विज्ञापन


हादसे में विक्रम चालक इस्लाम निवासी हल्द्वानी के लाइन नंबर 17, धर्मेंद्र (28) उसकी करीब नौ माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका (24) निवासी मोतीनगर और कैंटर चालक मुन्ना कुशवाहा (47) पुत्र शिवमुनि कुशवाहा निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मेंद्र पत्नी प्रियंका को लालकुआं में डाक्टर को दिखाने जा रहा था।

आसपास के लोगों ने विक्रम की चादर काटकर चालक को बाहर निकाला। चालक के दोनों पैर कुचल गए जबकि महिला के भी एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इधर, घटना के दौरान एसडीएम पंकज उपाध्याय दुम्का बंगर बच्चीधर्मा ग्राम सभा में पंचायत के विवाद को सुलझाने जा रहे थे, हादसा देखकर वह भी मौके पर रुक गए। घायल गर्भवती प्रियंका और अन्य सभी तड़पते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

एसडीएम के फोन करने पर करीब एक घंटे बाद हल्द्वानी से 108 सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को एसटीएच ले जाया गया। 108 में ज्यादा जगह न होने पर कैंटर चालक को पिकप से ले जाया गया। इधर, घटनास्थल से लालकुआं कोतवाली करीब चार किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन पुलिस को आने में भी एक घंटा लगा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें