ामनगर अस्पताल में भर्ती घायल पप्पू।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम टांडा क्षेत्र में कुट्टी काटने के दौरान मशीन में हाथ घुसने से एक युवक की चार अंगुलियां कट गई। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार शाम ग्राम जीतपुर टांडा निवासी पप्पू पुत्र तुलसी दास अपने पड़ोस में मशीन में चारा काट रहा था। इसी दौरान बिजली जाते ही युवक का हाथ मशीन में चले गया, जिससे युवक की चार अुंगलियां कटकर अलग हो गई। युवक की चीख सुनकर लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।