फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कृष्णापुर में भूस्खलन से चार परिवारों पर मंडराया खतरा, घर खाली करने के निर्देश

Wed, 02 Sep 2026 03:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कृष्णापुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे कई परिवारों की चिंता बढ़ गई। प्रशासन ने एक भवन को अति संवेदनशील मानते हुए उसमें रह रहे भवन स्वामी की बेटी और तीन किरायेदारों को तत्काल घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कृष्णापुर में भूस्खलन से चार परिवारों पर मंडराया खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन मूर्ति के समीप कृष्णापुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। भूस्खलन की चपेट में आए एक भवन को प्रशासन ने अति संवेदनशील मानते हुए उसमें रह रहे एक भवन स्वामी की बेटी और तीन किरायेदारों को तत्काल घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे पटवारी ने चारों को नोटिस तामील किए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान कृष्णापुर क्षेत्र में स्वर्गीय गरुड़ ध्वज जोशी के मकान के नीचे अचानक भूस्खलन हो गया। इससे मकान खतरे की जद में आ गया, जबकि बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर पटवारी दिनेश बिष्ट ने बुधवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पटवारी ने बताया कि भूस्खलन के चलते स्वर्गीय गरुड़ ध्वज जोशी का भवन अति संवेदनशील स्थिति में पहुंच गया है। भवन में उनकी बेटी दीपा लोहनी के साथ तीन किरायेदार रह रहे हैं। चारों को नोटिस देकर भवन खाली करने और अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आसपास के दो अन्य भवनों को भी भूस्खलन से खतरा बताया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इन भवनों में रहने वाले लोगों से भी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। साथ ही स्थानीय लोगों से क्षेत्र में जमीन खिसकने या अन्य किसी प्रकार की हलचल होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें