फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक दिन में सर्पदंश के चार मामले पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी में देवलचौड़ और गैस गोदाम रोड से एक-एक, टनकपुर से एक और रामपुर से सांप काटने से पीड़ित बुधवार को अस्पताल पहुंचा। सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश के छह मरीज भर्ती हैं। डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को आए चारों मरीज की हालत स्थिर है, उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस वर्ष मई में 11, जून में 22 और जुलाई में नौ मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में बनेगा फायर फाइटिंग सिस्टम
हल्द्वानी। आग पर काबू पाने के लिए बेस अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने जा रहा है। अब तक यहां आग बुझाने के लिए सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा था। सिस्टम के लिए पहली किश्त के रूप में 70 लाख रुपये रिलीज भी हो गए हैं। फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए अस्पताल परिसर में ही ओवरहेड टैंक और अलग से फायर लाइन बनेगी। अभी यहां सीओटू के 34 और एबीसी सिलिंडरों की संख्या 48 है। पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि एनएचएम की ओर से अस्पताल में 1.35 करोड़ रुपये से आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगने जा रहा है। इस कार्य के लिए 65 लाख रुपये अगले वर्ष मिलेंगे।
विज्ञापन


एसटीएच में आज ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
मेडिसिन विभाग- डॉ. सुभाष चंद्र जोशी, डॉ. गौरी जंगपांगी।
सर्जरी- डॉ. पंकज वर्मा।
आर्थो- डॉ. गणेश, डॉ. ईश्वर।
गायनी- डॉ. गोदावरी जोशी, डॉ. प्रीति शर्मा।
नेत्र - डॉ. जीएस तितियाल, डॉ. प्रतीक कौल।
बाल रोग- डॉ. गुंजन नगरकोटी।
ईएनटी- डॉ. अचिन पंत।
टीबी चेस्ट- डॉ. रवि कुमार।
त्वचा- डाॅ.पिडियांगति गिरि।
दंत रोग- डॉ.विराग श्रीवास्तव।
यूरोलॉजी- डॉ. लक्ष्मण सिंह।
रेडियोथेरेपी- डॉ. केसी पांडे।
मनोरोग- डॉ. आकाश कुमार, डॉ. सिद्धांत माथुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें