फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गतिमान है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभिभावकों को आवेदन पत्र की प्रति और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की दो प्रतियों को 12 जुलाई तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। लॉटरी उन्हीं आवेदन की होगी जिनके दस्तावेज बीईओ कार्यालय में सत्यापित होंगे।
विज्ञापन



बीईओ की ओर से सत्यापित आवेदकों की लॉटरी 23 जुलाई को होगी। लॉटरी में चयनित बच्चों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। लॉटरी में नाम आने के बाद अभिभावक दस्तावेज की एक कॉपी आवंटित विद्यालय में ले जाकर दाखिला कराएंगे। आरटीई के प्रथम चरण के अंतर्गत जिन छात्रों ने आवेदन किया था और पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन आईडी आवंटित कर दी गई है लेकिन उनके आवेदन पत्र, दस्तावेज प्रमाण पत्र में त्रुटि के कारण निरस्त कर दिए गए, वे अपने आवेदन पत्र की त्रुटि को दूर कर सकते हैं। ऐसे छात्र पूर्व में आवंटित आईडी के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। पोर्टल पर प्रथम चरण के पंजीकृत छात्रों को संशोधन करने के लिए छात्र पंजीकरण विकल्प में जाना होगा। इसके बाद पेज के ऊपरी दाहिनी ओर रिज्यूम रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर स्टूडेंट आईडी डालनी है। इसके बाद छात्र या अभिभावक की ओर से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी। इससे छात्र प्रथम चरण में किए आवेदन में संशोधन या विद्यालयों के नए विकल्प भर पाएंगे। पोर्टल पर प्रथम चरण में पंजीकृत छात्रों को संशोधन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें