फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ज्योली में महिला की मौत के बाद दहशत, हमलावर वन्यजीव की तलाश में वन विभाग की घेराबंदी तेज

Fri, 24 Apr 2026 09:50 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले के ज्योली क्षेत्र में वन्यजीव के हमले में महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे, ट्रैप कैमरे और मचान से घेराबंदी की है। 
विज्ञापन
ज्योली में पिंजरे लगाते वन कर्मी - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के ज्योली क्षेत्र में वन्यजीव के हमले में महिला की मौत के बाद सौ से अधिक परिवार दहशत में हैं। बुधवार रात वन्यजीव के एक कुत्ते को उठा ले जाने की घटना के बाद से विभाग की चुनौती बढ़ गई है। वन विभाग ने हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। विभाग ने घटना के तुरंत बाद ही एक पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए लेकिन उनमें किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन


विभाग ने बृहस्पतिवार को पिंजरों की संख्या चार और 50 ट्रैप कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है।संवेदनशील रीवर वैली क्षेत्र में एक मचान भी तैयार किया है जहां से वन कर्मी नजर बनाए हुए हैं। तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए तैनात की है। 50 वनकर्मियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें