हल्द्वानी। जिले में बुधवार को कोरोना का एक मरीज मिला। 253 मरीज की रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीएच में जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में तीन कोरोना मरीज भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को 23 हजार 900 को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को 5,769 को टीका लगाया गया।