फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म के विरोध में वॉक वे माल में पूर्व छात्र नेता का हंगामा

Thu, 25 Jan 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में कई संगठनों ने वॉक वे माल में हंगामा काटा। माल में पहुंची पुलिस से संगठनों की तीखी झड़प हुई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक का चालान किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदर्शित हो रही पद्मावत फिल्म का देश भर में विरोध हो रहा है। यह फिल्म वॉक वे माल में प्रदर्शित की जानी है। इसके विरोध में बुधवार की शाम पूर्व छात्र नेता योगेंद्र बिष्ट समर्थकों के साथ माल पहुंचे। जहां माल के सुरक्षा कर्मियों से बहस हुई और हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर कोतवाली और काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने योगेंद्र बिष्ट को हिरासत में ले लिया। बिष्ट का शांति भंग में चालान किया गया है। इधर क्षत्रिय महासभा समेत कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वॉक वे माल पहुंचे। उन्होंने माल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर फिल्म प्रदर्शन नहीं करने की मांग की। 

संगीनों के साए में प्रदर्शित होगी पद्मावत
 फिल्म के प्रसारण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीओ सिटी दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक कर सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए एक सीओ, दो उप निरीक्षक, 10 कांस्टेबल, एक फायर टैंकर और स्थानीय खुफिया टीम मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


फिल्म प्रसारण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। फिल्म का विरोध करने वालों पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। अराजक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-जन्मेजय खंडूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें