फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रिंसिपल को चुकानी पड़ी बेवफाई की कीमत

Fri, 06 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की युवती की शिकायत पर भोटिया पड़ाव पुलिस ने आशिक (पूर्व प्रिंसिपल) को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों के बीच काफी देर तक वाद विवाद चला। पूर्व प्रिंसिपल ने युवती से माफी मांगी और अन्य हर्जाना भी दिया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि जजफार्म निवासी युवक नैनीताल रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल था। फेसबुक पर उसका मुंबई के जोगेश्वरी निवासी युवती के प्यार हो गया। उसके बुलाने पर युवती पिछले साल हल्द्वानी आई। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ भीमताल और नैनीताल में सैर की। एक सप्ताह तक साथ साथ रहने बाद युवती चली गई। इधर पूर्व प्रिंसिपल ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

दो दिन पहले युवती मुंबई से फिर हल्द्वानी पहुंची। उसने कोतवाली में पुलिसकर्मियों और एसपी सिटी को आपबीती सुनाई। युवती  रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुखानी थाने में  पहुंची तो थानाध्यक्ष ने घटनास्थल भोटिया पड़ाव की बताते हुए उसे टरका दिया। युवती ने भोटिया पड़ाव चौकी में लिखित शिकायत की तो पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल को बुलाया। युवती का आरोप था कि उसने आशिक के ऊपर काफी पैसा खर्च किया है। पुलिस की जांच से पता चला कि पूर्व प्रिंसिपल किसी अन्य युवती से शादी करने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल को थाने में बुलाया तो उसने अपनी गलती स्वीकार ली। इसके बाद युवती भी समझौते के लिए राजी हो गई। पता चला कि पूर्व प्रिंसिपल को समझौते में हर्जाना भी चुकाना पड़ुा।  भोटिया चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें