फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद दो दिनी निजी दौरे पर पहुंचे रामगढ़

Sat, 07 Mar 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार की सुबह भीमताल में कुछ देर के लिए रुके। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और बच्चों से बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई करने के लिए कहा। पूर्व राष्ट्रपति को अपने बच्चों के बीच देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने शुक्रवार की सुबह माउंट अलवर्न स्कूल के बच्चों और शिक्षिकाओं से मुलाकात की। वहां प्रधानाचार्या अल्बर्टा, संजू, किरन, वंदना आदि मौजूद रहे। इधर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय निजी कार्यक्रम के तहत रामगढ़ के सतखोल में ठहरे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें