फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवाद में आई ईवीसीएल से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी किया किनारा

Thu, 12 Feb 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
आर्काइव
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) से पल्ला झाड़ लिया है। यह देश के दूसरे ऐसे प्रमुख क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो टूक कहा है कि उनका इस कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। इरफान ने एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट पर इस संबंध में पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन






सोशल मीडिय पर जारी बयान में इरफान ने कहा है कि एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी के साथ उनका कांट्रेक्ट 19 अक्तूबर 2025 को आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया था। ईवीसीएल के एग्रीमेंट की शर्तों को तोड़ने की वजह से ऐसा हुआ। पठान के अनुसार उनकी मंजूरी के बगैर ईवीसीएल को प्रमोट करने के लिए उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईवीसीएल में उनके शामिल होने, एंडोर्समेंट या कमिटमेंट का दावा झूठा और बिना अनुमति का है। उन्होंने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि वह उन्हें इस लीग से जोड़ने वाले किसी भी प्रमोशनल कंटेंट को नजर अंदाज कर दें।



उद्घाटन से ठीक पहले ही रद्द हुई थी लीग

गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन फरवरी से एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग होनी थी। इसके लिए यहां आयोजकों की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। टीम प्रमोटरों के रूप में कई नेताओं और कारोबारियों के होर्डिंग भी शहर से लेकर स्टेडियम तक लग गए थे। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने स्टेडियम का दौरा किया था। उद्घाटन से कुछ समय पूर्व मुख्य आयोजक विकास ढाका ने यह कहकर प्रतियोगिता शुरू कराने से इन्कार कर दिया था कि उनके एक पार्टनर की दिल्ली से हल्द्वानी आते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन




आयोजक को मिली है कोर्ट से जमानत



प्रतियोगिता रद्द होने के अगले दिन उत्तराखंड सोल्जर्स के टीम मालिक पूर्व विधायक नारायण पाल और हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा ने आयोजक विकास ढाका के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने ढाका को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। कंपनी के विवादों में आने के बाद पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कंपनी से लेना देना न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें