फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: सीबीसीआईडी के पूर्व दरोगा का फंदे से लटका मिला शव, बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात आई सामने

Thu, 27 Aug 2026 08:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

आदर्श कॉलोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात सामने आई है।

 

 

पुलिस के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट ने दो वर्ष पूर्व ही नौकरी से वीआरएस लिया था। मुखानी में वह पत्नी के साथ रह रहे थे और उनके दोनों बेटे सरकारी नौकरी में होने की वजह से दूसरे शहरों में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार आनंद लंबे समय से बीमार थे। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में भी थे। बुधवार रात उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे के बाहर बालकनी में फंदे से लटका देखा। शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया।

विज्ञापन


आसपास के लोग उन्हें एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें