फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन की मौत

Mon, 01 Jun 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली में घूमने आए भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सक प्रथमदृष्टया मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक मान रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी संजीव रंगपाल (56) इन दिनों नैनीताल घूमने आए हुए थे। वह कुछ दिन से भवाली क्षेत्र में अपने एक परिचित के घर ठहरे थे। रविवार सुबह वह घर के बाहर अपना वाहन साफ कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार प्रथमदृष्टया मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें