रामनगर। नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को दो महिला समूहों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से महिला उत्थान समूह के लिए अध्यक्ष कमला रावत, सचिव नंदी देवी और कोषाध्यक्ष सरिता को चुना गया। वहीं जय कमलेश्वरी देवी समूह के लिए अध्यक्ष मुन्नी उपाध्याय, उपाध्यक्ष बेबी डंगवाल, सचिव पुष्पा देवी, उप सचिव दीपा देवी और कोषाध्यक्ष भानु सत्यवली को चुना गया।
सभी चुने गए पदाधिकारियों को वार्ड-1 सभासद नवीन सुनेजा ने शुभकामनाएं दीं। बाद में पालिका सभागार में हुई बैठक में समूह की महिलाओं के शुक्रवार को हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में भागीदारी करने पर चर्चा हुई। वहां राजस्व निरीक्षक संजय सिंह मनराल, लेखाकार संजय मिश्रा, गीता सती, शांति देवी, मंजू जंतवाल, पुष्पा देवी, बसंती पाण्डेय, रजनी रावत, रंजना पटवाल, बलवंत नेगी, निकिल सती, मनोज डंगवाल आदि थे। संवाद