कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की अंतर्गत कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक हाथी का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव दफन किया।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ रेंज के दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक के पास मिलान नूनगढ़ सहायक नाला में शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान एक नर हाथी का शव मिला। जिसके दोनों टस्क सुरक्षित पाए गए। शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी की मौत का कारण प्रथम दृष्टयता प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी है।
सीटीआर निदेशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि निर्धारित एसओपी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने व आसपास वन क्षेत्र में सघन गश्त, कॉम्बिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।