फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से वनकर्मी की मौत, गश्त के दौरान दाबका नदी पुल के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज में तैनात वन कर्मी बाइक फिसलने से घायल हो गया। घायल को साथी वनकर्मी रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन कर्मी के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

बैलपड़ाव रेंज में टेलीफोन लाइनमैन के पद पर पप्पू लाल तैनात था। वन कर्मी छोई बीट पर सहायक के रूप में भी कार्य कर रहा था। सोमवार की शाम को दाबका नदी पुल के पास गश्त कर रहे थे। बारिश की वजह से नदी के पास काफी कीचड़ हो गया था, जिसमें वन कर्मी की बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अन्य वन कर्मी रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान वन कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वन कर्मी की मौत पर डीएफओ बलवंत सिंह शाही, एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत, जगमोहन रावत, रेंजर संतोष पंत सहित अन्य वन कर्मियों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें