फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन कर्मी की पेड़ के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के वन निगम कार्यालय में तैनात वन कर्मी की शुक्रवार को पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन निगम के पूर्वी रामनगर लोगिंग के डीएलएम शेर सिंह ने बताया कि ज्वालावन क्षेत्र में जड़ खुदान का कार्य चल रहा था। मौके पर वन उपज रक्षक कमल किशोर पंत (58) भी थे। एक पेड़ गलत दिशा में गिर गया और पेड़ की चपेट में वन उपज रक्षक कमल किशोर पंत आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीएलएम ने बताया कि वन उपज रक्षक मूल रूप से भिकियासैंण के पंत गांव निवासी था जबकि उनके भाई हल्द्वानी में रहते हैं और वह अविवाहित था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें