फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लिव इन रिलेशन के बाद शादी से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हरिद्वार का युवक वहीं की एक युवती के साथ पिछले एक साल से रामनगर में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हरिद्वार निवासी दीपक कुमार के खिलाफ शिकायत देते हुए युवती ने बताया कि वह भी हरिद्वार की रहने वाली हैं। आरोपी दीपक से उसकी चार साल से जान पहचान थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर 2018 से अपने साथ रखकर शारीरिक शोषण किया। युवक की दो साल पहले वन विभाग में नौकरी लग गई और नवंबर 2021 से युवक के साथ में रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल में रह रही थी। युवती ने बताया कि तीन दिन पूर्व जब उससे शादी की बात की तो आरोपी ने मारपीट कर दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें