फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंदूकधारी वनकर्मियों ने विद्यार्थियों को पहुंचाया स्कूल

Tue, 20 Feb 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
वन क​र्मियों के साथ पटरानी से ढेला स्कूल आते स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढेला क्षेत्र में बाघ के बढ़ते हमलों के कारण छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना भी दुश्वार हो रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में पढ़ने वाले पटरानी के विद्यार्थियों को बंदूकधारी वनकर्मियों की सुरक्षा में विद्यालय पहुंचाया गया। कॉर्बेट पार्क प्रशासन की ओर से बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए यह व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ढेला के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला कलादेवी को बाघ ने मार दिया था। तब से ढेला इंटर कॉलेज के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग ग्रामीण उठा रहे थे। बाघ के हमले में महिला की जान उसी क्षेत्र में हुई है जहां से पटरानी के विद्यार्थी ढेला आते-जाते हैं। ढेला इंटर कॉलेज के शिक्षक नवेंदु मठपाल के अनुसार वह लगातार ढेला रेंजर अजय ध्यानी के संपर्क में हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल लाने और छोड़ने के लिए वाहन लगाने की मांग भी की है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन आरक्षी गोधन सिंह, तेजपाल रावत, कुबेर बंगारी ने विद्यालय पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें