फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हादसा: गधेरे में बह गए वन दरोगा की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव; परिजनों में शोक

Thu, 04 Sep 2025 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट का शव एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने गधेरे से बाहर निकाला। पुलिस देवेंद्र को अचेत अवस्था में गरमपानी सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार की रात करीब 8.30 बजे बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट का शव देर रात दो बजे एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने गधेरे से बाहर निकाला। पुलिस देवेंद्र को अचेत अवस्था में गरमपानी सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


खैरना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं देवेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा उसका साथी गधेरे में बहने से बच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें