फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: नौकायन, पैराग्लाइडिंग पर रोक से सैलानी मायूस, जंगल की आग ने चौपट किया पर्यटन कारोबार

Sun, 28 Apr 2024 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

जंगल में आग से नौकायन, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगी है। बिना नौकायन और पैराग्लाइडिंग किए सैलानी मायूस होकर लौट रहे हैं। भीमताल में जंगल की आग ने पर्यटन कारोबार को चौपट कर दिया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगलों में लगी आग से शनिवार को भीमताल के पर्यटन कारोबारियों का कारोबार प्रभावित रहा। वहीं भीमताल झील में हेलीकॉप्टर के पानी भरने से नौकायन और पैराग्लाइडिंग करने की आस लिए पहुंचे सैलानियों को बिना नौकायन और पैराग्लाइडिंग के मायूस होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर चार बजे तक भीमताल झील में नौकायान पूर्ण रूप से बंद रही। इससे नौकायन और पर्यटन संचालकों को दो लाख से अधिक रुपये का नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब पूरा जंगल जल गया तब वन विभाग और प्रशासन को हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। 

बोले सैलानी
भीमताल में नौकायन और एक्वेरियम घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन जंगल में आग लगने से हेलीकॉप्टर के झील से पानी भरने से नौकायन का संचालन नहीं हो पाया। इससे नौकायन नहीं करने से बेहद मायूस होना पड़ा। -शिक्षा, सैलानी आगरा
विज्ञापन


परिवार के साथ आगरा से भीमताल घूमने के लिए आए हुए थे। शनिवार को भीमताल झील में नौकायन नहीं होने से हमें मायूस होना पड़ा। जंगल की आग ने हमारी उम्मीद पर पानी फेर दिया। -पुष्पेंद्र, सैलानी आगरा
Trending Videos

हम लोग भीमताल में नौकायन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन हेलीकॉप्टर के झील से पानी भरने से नौकायन नहीं हो पाई। इससे बिना नौकायन करके वापस जाना पड़ रहा है। - लक्की कार्की, सैलानी

बोले नाव संचालक
जंगल की आग ने हमारा कारोबार प्रभावित किया है। नावों का संचालन नहीं होने से रोजी रोटी पर असर पड़ रहा है। प्रशासन को वीकेंड के दिन झील से पानी नहीं उठाना चाहिए था। -प्रमोद जोशी, नाव संचालक
विज्ञापन

वीकेंड पर अच्छा करोबार होने की उम्मीद थी। लेकिन शनिवार को हेलीकॉप्टर के झील से पानी भरने के चलते पूरे दिन कारोबार बंद रहा। इससे आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। -सलीम अहमद, नाव संचालक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें