पंचाचूली की तलहटी में लगी आग से फैली धुंध।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बर्फबारी के बाद पंचाचूली की तलहटी में जंगल फिर धधकने लगे हैं। आशंका है कि दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार के लिए जंगल में आग लगाई गई है। आग से पंचाचूली क्षेत्र में धुंध छाई है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शिकारियों ने सोमवार को शिकारियों ने दुर्लभ श्रेणी के वन्यजीवों के शिकार के लिए जंगल में आग लगा दी। बर्फबारी के बाद दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, जंगली जानवर तलहटी की ओर आने लगते हैं। आग के सहारे घेरकर शिकारी वन्यजीवों का शिकार करते हैं। पंचाचूली की तलहटी में आग की यह 10वीं घटना है। वन विभाग के रेंजर लवराज सिंह ने बताया कि आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचाचूली में किन कारणों से आग लगी। इसकी जांच की जाएगी।