रामनगर। रामनगर में जाम की समस्या को कम करने के लिए वन विभाग आगे आया है। रामनगर वन प्रभाग की ओर से रोडवेज के पास स्थित खाली भूमि पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। पार्किंग बनने से रामनगर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि रोडवेज के पास वन विभाग की भूमि है। जाम की समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र को पार्किंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। 50 वाहनों की पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग के टेंडर किए जाएंगे। इससे विभाग को राजस्व मिलेगा। शहर में कुछ हद तक जाम की समस्या भी कम हो सकेगी।