रामनगर। सर्दियों के सीजन में बढ़ने वाली मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए सीटीआर और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन कर्मियों ने ढेला रेंज से कालागढ़ तक मार्च निकाला। इस दौरान वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए गुर्जर डेरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर कालागढ़ के एसडीओ बिंदरपाल, एसडीओ संदीप गिरी, अंशुमान मित्तल, रेंजर नंदकिशोर रूवाली, नवीन पपनै, महेश जोशी, सुदेश सैनी आदि मौजूद रहे।