भवाली (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के ताड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्राकृतिक खेती को लेकर जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी और डॉ. कंचन नैनवाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुधा जकरिया ने मोमबत्ती और जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया। डॉ. राकेश मेर ने सब्जियों में लगने वाले रोगों और उनसे बचाव की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसान आनंद मणि भट्ट, जय प्रकाश भट्ट, शिवदत्त भट्ट, रेवाधर भट्ट, हीरा बल्लभ जोशी, राकेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।