फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में क्रिसमस पर झूम उठे विदेशी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बृहस्पतिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। परिसर में 30 विदेशी छात्रों ने भी क्रिसमस मनाया। कार्यक्रम में नाइजीरिया, केन्या, साउथ सूडान, युगांडा, इथियोपिया, इस्वातिनी, लाइबेरिया समेत अन्य देशों से आए छात्रों ने प्रतिभाग किया। विदेशी छात्रों को विशेष रूप से तैयार किए गए क्रिसमस उपहार वितरित किए गए। क्रिसमस लंच के साथ विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों का संवाद भी हुआ। परिसर निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर (सेवि) ने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में यह आयोजन सीमित संख्या में छात्रों के साथ शुरू हुआ था। वर्तमान समय में एक बड़े कार्यक्रम में परिवर्तित हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला के नेतृत्व में विवि प्रत्येक छात्र को समान महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें