फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास धरने से जबरन उठाया

Thu, 25 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
स्‍कूल के पास धरने से जबरन उठाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महिला इंटर कालेज बनभूलपुरा के सामने बगैर अनुमति के धरना देने पर बनभूलपुरा संघर्ष समिति को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जबरन उठा दिया। इस दौरान समिति सदस्यों की सिटी मजिस्ट्रेट व थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने मंत्री के इशारे पर धरने से उठाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा बुधवार को राजकीय महिला इंटर कालेज के सामने मुजाहिद चौक पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने बनभूलपुरा को दमुआढूंगा की तर्ज पर फ्री होल्ड करने, गफूर बस्ती का पुनर्वास करने, सीवर लाइन बिछाने, ईदगाह के लिए जगह देने, कम्यूनिटी सेंटर और बड़ा अस्पताल खोलने आदि की मांग उठाई है।

धरने की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के साथ थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बगैर अनुमति के धरना देने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि धरना बुद्ध पार्क पर देना चाहिए। बालिकाओं के स्कूल के सामने धरने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने धरना से उठने के निर्देश दिए। इससे नाराज धरने पर बैठे लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ी तो सिटी मजिस्ट्रेट ने रोक दिया। हालांकि पुलिस नेबल पूर्वक लोगों को धरने से उठा दिया। उवैस ने आरोप लगाया कि पुलिस के दुर्व्यवहार से उनकी तबीयत खराब हो गई है। कुछ देर बाद उवैस बेस अस्पताल में भर्ती हो गये।

आज बनेगी संघर्ष समिति की रणनीति
बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा का कहना है कि अभी आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।

धरनास्थल से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
बनभूलपुरा पुलिस ने धरने पर बैठे छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के समक्ष एक महिला ने आरोप लगाया था कि बेटे की पिटाई करने के बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि इंद्रानगर निवासी अजहर के खिलाफ 22 अगस्त को एक महिला ने तहरीर दी थी।

आरोप लगाया था कि अजहर ने उसके आठ साल के बेटे को पीटा था। विरोध करने पर अजहर उसे अपने घर में खींचकर ले गया और कपड़े फाड़ दिये । पुलिस ने इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर अजहर को धरनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।   

पुलिस का सलूक निंदनीय
बसपा के वरिष्ठ नेता जरियाब सिद्दीकी का कहना है कि लोकतांत्रिक ढंग से क्षेत्र की समस्याएं उठाना कोई अपराध नहीं है। समस्याओं को लेकर धरना दे रहे लोगों के साथ प्रशासन और पुलिस ने जो सलूक किया वह निंदनीय है।

बनभूलपुरा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के नेताओं ने बड़े -बड़े वादे किए मगर किया कुछ नहीं। पुलिस से कार्रवाई कराकर प्रशासन किसी की आवाज बंद नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें