फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसिया पुल नहीं टूटने पर लौटी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम चौकी के पास कलसिया पुल को तोड़ने और यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से काफी फोर्स लगाई गई लेकिन एनएचआई के हाथ खड़े करने पर पुलिस की टीमें लौट गईं। रविवार को पहले की तरह यातायात संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने रविवार को कलसिया पुल का एक लेन ध्वस्त करने की घोषणा की थी। इसी कारण यातायात पुलिस और थाने की पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया था। कुछ देर बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार पुल तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद पुलिस फोर्स लौट आई और रोज की तरह वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने बताया कि कलसिया पुल के बारे में जानने के लिए उनके पास 20-25 कॉलें आई थीं। उनका कहना है कि वह यह बताते बताते परेशान हो गए कि यातायात को बंद नहीं किया गया है। अब नया आदेश आने पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें