फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज में पहली बार छात्रा बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
हल्द्वानी एमबी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़ि - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव में कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में पहली बार छात्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। जिले के दस महाविद्यालयों में से छह पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे जबकि तीन सीटें एबीवीपी के हिस्से में आईं। एकमात्र एलबीएस महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एनएसयूआई प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में रश्मि लमगड़िया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कौशल बिरखानी को भारी मतों के अंतर से हराया। टिकट न मिलने पर रश्मि ने एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तीसरे स्थान पर एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज भट्ट रहे। ..... महिला महाविद्यालय में एबीवीपी की शिवानी एनएसयूआई की रिंकी को हराकर अध्यक्ष पद काबिज हुईं।
डीएसबी परिसर नैनीताल में निर्दलीय शुभम बिष्ट 1192 वोट लाकर विजयी घोषित हुए जबकि एबीवीपी से बागी होकर निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे शुभम कुमार को 804 वोट मिले। यहां एबीवीपी के प्रत्याशी मोहित पंत 758 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

रामनगर में एबीवीपी के आशीष मेहरा 1610 वोट लाकर विजयी हुए। उन्होंने एनएसयूआई के योगेश रावत को 755 मतों से हराया। योगेश को 855 मत मिले। पतलोट में एबीवीपी के गणेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मालधनचौड़ में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एनएसयूआई के विजय सामंत ने एबीवीपी के अनिल बेलवाल को 129 मतों से पराजित किया। विजय को 558 और अनिल बेलवाल को 429 मत मिले। कोटाबाग में निर्दलीय विनोद सनवाल ने एबीवीपी की निशा बोरा को हराया। बेतालघाट में निर्दलीय मनमोहित पंत (123 मत) ने एबीवीपी की कुसुम (110 मत) को, दोषापानी में निर्दलीय विकास कुमार (124 मत) नेे एबीवीपी की रश्मि (62 मत) को पराजित किया। मालधनचौड़ में निर्दलीय हेमंत कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

हल्द्वानी एमबी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष पद पर विजयी रश्मि लमगड़िया एवं अन?- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें