रामनगर। न्यू रामनगर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके पहले दिन मंगलवार को लखनपुर जीता क्लब रामनगर ने जावी फुटबॉल एकेडमी रामनगर को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
एमपी इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर ने किया। इसमें पहले हाफ में लखनपुर जीता। क्लब के निर्मल ने 21वें मिनट में पहला गोल किया। मैच के दूसरे हाफ तक जावी फुटबॉल एकेडमी कोई भी गोल नहीं कर सकी।
प्रतियोगिता के निर्णायक इसरार अंसारी रहे जबकि भूपाल सिंह नेगी, शादाब सहनिर्णायक रहे। मैच कमिश्नर की भूमिका ललित चौधरी ने निभाई। इस दौरान क्लब अध्यक्ष डीसी हर्बोला, जितेंद्र बिष्ट, मो. अजीज, विनय पडलिया, जगदीश तिवाड़ी, गिरीश तिवाड़ी, बालादत्त मठपाल, मो. शाहिद, बाबर खान, शादाब, अजय छिम्वाल आदि थे।