फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा : भट्ट

Sat, 04 Mar 2023 06:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री रेखा और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैदान का शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार जो कहा, वह पूरा किया ध्येय वाक्य के साथ आगे बढ़ रही है। करीब 477.39 लाख रुपये की लागत से मैदान के बनने से खिलाड़ियों को प्रतिभा सुधारने का और अधिक मौका मिलेगा।
राज्यमंत्री भट्ट और जिले की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मैदान एक साल के भीतर पूर्ण हो जाएगा और भविष्य में यहां फुटबॉल के कई मैच आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खेलो में मलखंब को भी शामिल किया है। खिलाड़ियो के लिए राज्य मे चार प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिसका लाभ उन्हें सरकारी सेवाओं में मिलेगा। बताया कि खेल विभाग ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियो की प्रोत्साहन राशि मे बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल मंत्री और रक्षा राज्यमंत्री ने जु जित्सू समेत अन्य खेलो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें