बृहस्पतिवार को नैनी झील में बिना लाइफ जैकेट मस्ती करते लोग।
नैनीताल। नैनीझील में मौजमस्ती कर रहे पर्यटक युवकों को नाव में सवार होकर डांस करना भारी पड़ गया। इसी दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार नैनीझील का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने देखा कि झील के बीच में तीन पर्यटक पेडल बोट पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। इस पर उन्होंने पालिका के कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी को सूचना देकर कार्रवाई के निर्देश दिए। ओएस के आदेश पर सफाई निरीक्षक हिमांशु चंद्रा ने युवकों का चालान कर हिदायत दी। निरीक्षक ने कहा कि शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर पेडल बोट का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।