कालाढूंगी। विकास खंड कोटाबाग की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी ने बताया कि सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए फुटबॉल और बैडमिंटन की टीम के लिए चयन होना है। 7 जनवरी को अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ष बालक-बालिका बैडमिंटन के लिए मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ट्रायल होगा। 8 जनवरी को अंडर-14 एवं 19 बालक-बालिका फुटबॉल के लिए आईआरबी बैलपड़ाव खेल मैदान में ट्रायल होगा।