फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेलवे स्टेशन में जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज

Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर रेलवे स्टेशन से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। स्टेशन में अब यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए रेलवे ट्रैक को उतरकर पार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए शासन ने यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए कार्य योजना को स्वीकृति दे दी है। वहीं अब रेल प्रशासन ने ओवर ब्रिज की डीपीआर तैयार करने का शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर के सीनियर मंडल इंजीनियर रणजीत सिंह का कहना है कि रामनगर रेलवे स्टेशन में जरूरत को देखते यहां फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से कार्य योजना को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। बजट मिलते ही ओवर ब्रिज का कार्य शुरू किया जाएगा।
प्लेट फार्म नंबर दो का भी होगा चौड़ीकरण
जानकारी जानकारी के अनुसार, फुट ओवरब्रिज को बनाने से पूर्व प्लेटफार्म नंबर दो का चौड़ीकरण किया जाएगा। मौजूदा समय में इसकी चौड़ाई पांच मीटर है जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगाा। वहीं प्लेट फार्म नंबर दो के पास ही रेलवे की पिट लाइन है। इसमें ट्रेनों की सफाई, सर्विस आदि की जाती है। ओवरब्रिज को देखते हुए पिट लाइन को यहां से कुछ दूरी पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



डेढ़ करोड़ से होगी ओवर हेड टैंक भरने के लिए बोरिंग
रामनगर। जलसंस्थान ओवर हेड टैंकों भरने के लिए फॉरेस्ट कंपाउंड में एक करोड़ 60 लाख रुपये से बोरिंग सिस्टम बनाने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

रामनगर में जल संस्थान के 25,629 उपभोक्ता हैं। इनमें 25,053 घरेलू जबकि 576 कामर्शियल हैं। पानी की सप्लाई के लिए विभाग ने 48 बड़ी टंकियों का निर्माण कराया है। सात टंकियां रामनगर शहर जबकि 41 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनोज गंगवार का कहना है कि इन टंकियों में बांगाजाला और पंपापुरी फीडर से पानी भरने का कार्य किया जाता है। फॉरेस्ट कंपाउंड में ओवरहेड टैंक भरने के लिए एक करोड़ 60 लाख की लागत से बोरिंग बनाने की योजना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बोरिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे कंपाउंड में बनी 2600 केएल ओवर हैड टैंक को आसानी से भरा जा सकेगा। वहीं इसके बनने से आसपास के पांच वार्डों को फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें