फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: चाय के लाइसेंस पर बनाए जा रहे थे केक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा; गंदगी मिलने पर कार्रवाई की

Thu, 20 Feb 2025 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मल्लीताल बड़ा बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा तो चाय की दुकान के लाइसेंस पर बेकरी का संचालन होता मिला। साथ ही रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर बेकरी स्वामी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नैनीताल के रेस्टोरेंट में निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा तो चाय की दुकान के लाइसेंस पर बेकरी का संचालन होता मिला। साथ ही रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर बेकरी स्वामी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। वहीं चाट पार्क क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के लाइसेंस की वैद्यता समाप्त होने पर संचालक का चालान किया गया।

बुधवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मल्लीताल बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम ने सबसे पहले एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। फिर बड़ा बाजार क्षेत्र में जांच के दौरान चाय की दुकान के लाइसेंस पर मामूज बेकरी संचालित होती मिली। बेकरी व रेस्टोरेंट में गंदगी भी पाई गई, जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेकरी से मैदे का सैंपल भरते हुए गंदगी व गलत लाइसेंस पर कार्य करने पर संचालक हिमांशु बिष्ट का चालान किया।

इसके बाद टीम ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में जायका रेस्टोरेंट से बेसन का सैंपल भरा। चाट पार्क क्षेत्र स्थित हार्ट रॉक रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर टीम ने पनीर का सैंपल भरा और गुलजार अहमद के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गंदगी के चालान में संचालक को दो लाख तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अभियान में नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार गहतोड़ी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें