फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ईंधन महंगा होने से खाद्यान्न के दाम आठ से 10 फीसदी तक बढ़े

Wed, 03 Jun 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुए इजाफे के बाद ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ गया है। इससे फुटकर बाजार में पिछले एक हफ्ते में खाद्यान्न के दामों में आठ से दस फीसदी तक उछाल आया है। व्यापारियों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट की लागत में बढ़ने से मंडियों में खाद्य सामग्री के थोक भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर फुटकर बाजार तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कारोबारी मोहन सिंह ने बताया कि डीजल महंगा होने से ट्रकों का भाड़ा दस से पंद्रह फीसदी तक तक बढ़ गया है। ऐसे में सामान भी महंगा बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर दालों की थोक कीमत में दो से पांच रुपये प्रति किलो, सरसों के तेल में सात से आठ रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड में दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़त हुई है।
फुटकर कारोबारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि लोकल ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो गया है। गोदाम से दुकान तक माल लाने का खर्च बढ़ा है। गृहिणी ममता जोशी का कहना है कि पहले महीने में तीन हजार रुपये राशन पर खर्च होते थे अब साढ़े तीन हजार से अधिक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फुटकर बाजार में दाल और तेल के रेट
दाल प्रति किलो
मसूर 120 से 130
चना साबुत 80 से 110
अरहर 120 से 140

उड़द 110 से 130

मलका 80 से 110
मूंग 120 से 130
सरसों तेल 170 से 190
चावल सरबती 65-70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें