फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोक पर्व हरेला शुरू, सप्तबीज बोकर हुई शुरुआत

Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला की शुरुआत हो चुकी है। मुख्य पर्व 16 जुलाई को मनाया जाएगा लेकिन मंगलवार को जिले में पर्वतीय समाज के लोगों ने हरेला बोया। हरेले के लिए धान, गेहूं, मक्का, भट्ट, उड़द, गहत, तिल आदि को मिश्रित कर बोया जाता है। इसे मंदिर के कोने में रखा जाता है। दो से तीन दिन में अंकुरण शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं में हरेला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। कुछ लोग वर्ष में तीन बार हरेला मनाते हैं, लेकिन श्रावण मास का हरेला सबसे प्रमुख है। लोक संस्कृति, प्रकृति, प्रेम और प्रकृति की रक्षा इसका मुख्य उद्देश्य है। यह पर्व संपन्नता एवं खुशहाली का भी प्रतीक है। 15 जुलाई को डिकारे की पूजा होगी जबकि 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें