फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन के लिए फॉग सेफ डिवाइस लगीं

Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। सर्दी के मौसम में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल यात्रा के लिए रेलवे ने सभी प्रकार के सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाकर सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग की गई है। रेलवे फाटकों पर लगे बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोहरे के दौरान फॉग सेफ डिवाइस नहीं लगने से ट्रेन की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा अनुमेय थी। कुछ ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगने के बाद अधिकतम अनुमेय गति 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इस फॉग सेफ डिवाइस से लोको पायलटों का भरोसा बढ़ने के साथ साथ आगामी सिग्नल की जानकारी भी मिलते रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षित एवं सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटरियों की निगरानी के लिये पेट्रोलिंग के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाइन क्षमता कम हो जाती है। इसके चलते कम आक्यूपेंसी वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें