फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार पर कोहरे ने लगाई लगाम

Mon, 19 Jan 2026 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में छाये घने कोहरे का असर अब पहाड़ की रेल लाइनों तक साफ दिखने लगा है। कोहरे की चादर में लिपटीं पटरियों के कारण काठगोदाम रूट पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। नतीजा यह कि बाघ एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे देरी से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस लगातार देरी से चल रही हैं। मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ रही है जिसका सीधा असर काठगोदाम रूट की समय-सारिणी पर पड़ रहा है। हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13019 (बाघ एक्सप्रेस) रविवार सुबह करीब चार घंटे 42 मिनट की देरी से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन की निर्धारित समय सुबह 9 बजे का है लेकिन यह दोपहर 1:15 बजे स्टेशन पहुंच सकी। इसी तरह जैसलमेर से काठगोदाम आने वाली ट्रेन संख्या 15013 (रानीखेत एक्सप्रेस) भी अपने तय समय सुबह 4:45 बजे के की जगह सुबह 8:14 बजे हल्द्वानी पहुंची।
कोहरे का असर शताब्दी एक्सप्रेस पर भी दिखा। दिल्ली से काठगोदाम आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटा 10 मिनट की देरी से दोपहर 12:35 बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें