हल्द्वानी। काठगोदाम पुुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नौकरी दिलाने का नाम पर दोनों ने उसके साथ रेस्टोरेंट में छेड़खानी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली रोड प्रगति विहार निवासी महिला नौकरी की तलाश कर रही थी। तीन जनवरी को उसके परिचित एमपी टम्टा ने काम दिलाने का झांसा देकर उसे टेड़ी पुलिया स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। युवक ने अपने साथी राम सिंह को भी रेस्टोरेंट में बुलाया था। आरोप है कि रेस्टोरेंट में एकांत का फायदा उठाकर दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का कहना है कि वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर भागी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।