फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा की बारात में छेड़खानी से बवाल 

Sun, 03 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनभूलपुरा लाइन नंबर एक स्थित मैरेज हाल में शनिवार की शाम छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के चलते बवाल हो गया। एक दूसरे पर हमले के दौरान तीन लोग घायल हो गए। इलाज कराते समय दोनों पक्ष बेस अस्पताल में भी हाथापाई करने लगे। पुलिस ने अस्पताल में लाठी भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को भगाया तो विवाद शांत हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाइन नंबर एक स्थित मैरेज हाल में लाइन नंबर 15 निवासी मोहम्मद इमरान की भांजी नसरीन जहां का शनिवार की शाम निकाह मोहम्मद मतीन के साथ हो रहा था। आरोप है कि इस बीच एक युवक ने दूल्हे की भाभी के साथ छेड़खानी कर दी। महिला ने छेड़खानी के आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। विवाद इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के बीच फंटी और सरिया चलने लगे। एक दूसरे पर हमले में दुल्हन पक्ष के मोहम्मद मुसीर अहमद अन्य पक्ष के लाइन नंबर आठ निवासी कबाड़ व्यवसायी मोहम्मद सादाब और उसके छोटे भाई नौशाद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया। दोनों पक्ष के घायल बेस अस्पताल में इलाज कराने के लिए गए।
विज्ञापन


अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों के समर्थकों को अस्पताल से बाहर किया। घायल मुसीर को बेस से हटाकर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते दोनों गुटों के बीच तनाव कायम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें