फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्मैक तस्करी के मामले में दोषी को पांच साल की सजा

Tue, 02 Dec 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संजीव कुमार की अदालत ने 101 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 दिसंबर 2017 को आंवला गेट चौकी, हल्द्वानी पुलिस ने मीरगंज (बरेली) निवासी विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी शेर अली को 101 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में आवश्यक तर्क प्रस्तुत किए गए। पुलिस की चार्जशीट और अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शेर अली को स्मैक तस्करी का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें