फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने से पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
बीडी पांडे अस्पताल में छत से गिरी बच्चे का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नैनीताल। दो मंजिला मकान की छत में खेल रही पांच वर्षीय मासूम असंतुलित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को तल्लीताल स्थित धर्मशाला के समीप नेपाली मजदूर लाल बहादुर की पांच वर्षीय बेटी विपना छत पर खेल रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह करीब 14 फीट नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल पहुंचाया। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि बच्ची के सिर में काफी गंभीर चोट है। प्राथमिक इलाज के बाद सिटी स्केन व एमआरआई के लिए उसे हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें