एआरटीओ केएस चौहान ने बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों में ठूसकर ले जा रहे चालकों के काटे चालान। अमर उ
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। एआरटीओ केएस चौहान ने बृहस्पतिवार को भीमताल और नैनीताल में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहन चालकों का चालान काटा, जबकि स्कूली बच्चों को ठूंसकर ले जाने पर पर पांच स्कूली वाहनों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की। चालकों के लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
एआरटीओ ने बताया कि स्कूली बच्चों को टैक्सी वाहनों में ठूंसकर ले जाते पकड़े जाने पर विद्यालयों की प्रधानाचार्यों को बुलाकर फटकार लगाई गई। साथ ही वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान केमू की दो बसों के निरंतर एक ही मार्ग पर चलाने पर परमिट के नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित किलोमीटर से अधिक किलोमीटर पर संचालन करने पर अतिरिक्त टैक्स वसूलने की कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान में राम चंद्र, शिव प्रकाश मौजूद रहे।
52 चालान कर 9 हजार वसूले
नैनीताल। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों समेत कुल 52 वाहनों का चालान किया और कुल 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने की शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर वाहन स्वामियों को हिदायत देने को कहा गया है। इसके बावजूद यदि कोई वाहन नियमविरुद्ध पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।