फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायन करते पांच पर्यटक नैनीझील में कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हरियाणा से नैनीताल पहुंचे पर्यटक मंगलवार को नैनीझील में नौकायन कर रहे थे, तभी पांच पर्यटक झील में कूदकर नहाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों पर्यटकों को फटकार लगाकर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी पर्यटक झील में नौकायन कर रहे थे। इसी समय उन्होंने नाव में ही कपड़े उतारे और झील में तैरने के लिए कूद गए। अन्य पर्यटकों ने युवकों को झील में तैरते देखा तो तल्लीताल पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे चीता सिपाही शिवराज राणा ने युवकों को झील किनारे बुलाया और सभी को फटकार लगाई गई। एसआई हरीश पूरी ने बताया कि झज्जर हरियाणा निवासी राहुल, राजकुमार, साहिल, रवि, राहुल सिंह के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें