दीपावली पर्व के मध्यनजर खाद्यान विभाग की टीम ने मिलावटखोरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को टीम ने नगर में मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर ने बताया रानीखेत रोड, मैन बाजार में पांच दुकानों से मिठाई और अन्य खाद्यान के सैंपल लिये गये। वहीं जिला खाद्य अधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगी। अभियान समय-समय पर चलता रहेगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन, खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।