फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेशनल खो-खो में पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। भगवती शाह खो-खो क्लब चकलुवा के अध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि भगवती शाह खो-खो क्लब के 5 खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में तनीषा परगाई, लतिका बसेड़ा, बालक वर्ग में चेतन बुढ़लाकोटी, मयंक कुमार, कौशल शाह का चयन हुआ है। उत्तरांचल क्षेत्र खो खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में होगी। ग्राम प्रधान आशा मेहरा, मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट, लता बिष्ट, राजेंद्र नेगी, निलेश कुमटिया, आनंद राम, अजय सैनी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें