रामनगर (नैनीताल)। दो सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी पंकज सिंह अपनी पत्नी अनीता के साथ बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में ग्राम बसई पीरूमदारा में हाईवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकराने के बाद डंपर से भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीन लोग ठाकुरद्वारा से हल्द्वानी जा रहे थे। बाद में मामूली रूप से घायल लोग गंतव्य को चले गए। संवाद