नैनीताल। दीपावली के अवसर पर मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कुमाऊं वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली सबके जीवन में समृद्धि, खुशहाली और शांति लेकर आए। ज्योति पर्व की खुशियां हम सभी लोगों के साथ बांटें। आपसी प्रेम और सौहार्द बनाएं। वहीं आईजी अजय रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, डीएम सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी और जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद