नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के कार्यवाहक पीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि रेपिड एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुुरुष शामिल हैं। बताया कि संक्रमित व्यक्ति सात नंबर, किलवरी रोड, मल्लीताल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद